फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for black colour, husband burnt his wife

काला रंग होने पर पति ने दी खौफनाक सजा

Tue, 02 Sep 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 02 Sep 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
for black colour, husband burnt his wife

पत्नी का रंग काला होने के कारण पंजाब के अमृतसर के कंबो इलाके में पति गोपी ने अपनी पत्नी ज्योति को मंगलवार सुबह तेल डालकर लगा दी। आग लगने के कारण महिला बुरी तरह से झुलस चुकी है।

विज्ञापन


ज्योति का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक महिला करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने बयान लिए और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। मजीठा रोड निवासी ज्योति के पिता सुरमेल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार साल पहले आरोपी गोपी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद गोपी उनकी बेटी को काला रंग होने के कारण ताने देने लग पड़ा और इसी बात के कारण उससे नफरत भी करने लग पड़ा।

भाभी से नाजायज संबंध का भी आरोप

for black colour, husband burnt his wife

इसी बात पर अक्सर दोनों का आपस में झगड़ा रहता। आरोपी ने उनके परिवार में सभी लोगों के साथ संपर्क खत्म कर लिया था। आरोप है कि आरोपी के भाभी से नाजायज संबंध भी हैं।

इससे ज्योति अक्सर रोकती थी लेकिन आरोपी उसकी बात नहीं सुनता और झगड़ा करता रहता। सोमवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। पूरी रात झगड़ते हुए निकल गई। इस बारे में ज्योति ने अपने परिवार वालों फोन कर बताया।

मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर उनकी बेटी पर तेल डालकर आग लगा दी है। आसपास के लोगों ने ज्योति को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियो को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed