Punjab News: 35 लोगों को विदेश में किया अगवा, सभी से वसूली 40 लाख की फिरौती, पंजाब से पांच शातिर काबू
पंजाब पुलिस ने पांच शातिरों को दबोचा है। इससे पहले भी इनके पांच साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है। यह सभी अमेरिका भेजने के नाम पर लोगों को इंडोनेशिया समेत अन्य देशों में अगवा कर लाखों रुपये की फिरौती घरवालों से वसूलते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले अमेरिका में भेजकर और पैसे बाद में देने का झांसा देकर पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के युवकों को इंडोनेशिया में जबरन बंधक बनाकर उनके परिवार वालों से लाखों रुपये की फिरौती वसूलने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने जनवरी 2023 में पर्दाफाश किया था। इस दौरान पुलिस ने इस गिरोह की दो महिलाओं समेत कुल पांच शातिरों को गिरफ्तार किया था।
इसी मामले में पुलिस ने अब पांच और शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनिया निवासी रेड़ू जिला जालंधर, सरबजीत कौर, गौरव सहोता दोनों निवासी गांव जस्सिया जिला लुधियाना, मलकीत सिंह निवासी गांव राओवाली जिला जालंधर और विनय सेठ निवासी उपकार नगर, रामा मंडी जिला जालंधर के रूप में हुई है।
एसएसपी आईपीएस डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि इन आरोपियों ने मिलकर तीन ठिकाने इंडोनेशिया, दिल्ली और नेपाल में बनाए हुए थे। यह शातिर युवकों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर अपने उक्त तीनों ठिकानों पर ले जाते थे। उन्होंने दिल्ली से करीब 35 लोगों को अगवा किया था और प्रति व्यक्ति 40 लाख रुपये वसूले थे।
अपहृत लोगों में एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों का नेपाल में अपहरण कर लिया गया और उसके परिवार से करीब 70 लाख रुपये वसूले थे। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों से आठ लाख रुपये नकद, दो कारें (26 लाख कीमत), एक बुलेट मोटरसाइकिल (दो लाख कीमत) और पांच लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कुल 41 लाख रुपये की बरामदगी की है।
अब तक इस मामले में 10 शातिरों को पकड़ा जा चुका है। इनमें बलदीश कौर निवासी ग्राम राओवाली थाना मकसूदां जिला जालंधर, मलकीत सिंह निवासी गांव राओवली थाना मकसूदां जिला जालंधर, साहिल निवासी गांव सलारिया खुर्द थाना मुकेरियां जिला होशियारपुर, सोम राज निवासी गांव सलारिया खुर्द थाना मुकेरियां जिला होशियारपुर, वीणा पत्नी निवासी गांव सलारिया खुर्द थाना मुकेरियां जिला होशियारपुर, सरबजीत कौर निवासी गांव जसिया थाना हैबोवाल जिला लुधियाना, गौरव सहोता निवासी गांव जसिया थाना हैबोवाल जिला लुधियाना, विनय सेठ निवासी उपकार नगर, रामा मंडी जिला जालंधर, सोनिया निवासी बचिंत नगर, रेडू थाना, डिवीजन नंबर 8, जिला जालंधर, गुरजीत सिंह उर्फ मंग निवासी गांव मल्लिया थाना करतारपुर जिला जालंधर शामिल हैं।
अब तक यह बरामद
- 2.92 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा
- बैंक खाते से जब्त 66 लाख रुपये
- 2000 यूएस डॉलर (1.65 लाख रुपये)
- सोने के आभूषण (62.68 लाख रुपये)
- विभिन्न कंपनियों की सात कारें (92 लाख रुपये)
- एक बुलेट (दो लाख रुपये)
- इलेक्ट्रॉनिक सामान ( पांच लाख रुपये)
- विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल (पांच लाख रुपये)
- कुल बरामदगी: 7,39,18,000 रुपये