पढ़ें-शातिर फैमिली की करतूत, ऐसे बैंक को लगा दिया 1.22 करोड़ का चूना, जमकर किया ऐश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के क्रेडिट कार्डों के साथ छेड़छाड़ करके लिमिट से अधिक एक करोड़ 22 लाख रुपये की ठगी करने वाली दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से ठगी के पैसे, सोना, कार व एक्टिवा भी पुलिस ने बरामद किया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि जन स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के क्रेडिट कार्डों के साथ छेड़छाड़ करके एक करोड़ 22 लाख की ठगी करने के इस केस में पुलिस ने कुलदीप कौर, उसके पति अमरजीत सिंह, लड़के गुरलाल सिंह उर्फ लाल, ननद नरिंदर कौर और ननद के लड़के कर्मजीत सिंह उर्फ सोनू को काबू करके विभिन्न धाराओं में थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज किया है। कुलदीप कौर को उसके पति व बेटे समेत बुलेरो कार में सिऊना चौक से और ननद व उसके लड़के को रणजीत नगर में घर से गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि जन स्माल फाइनेंस बैंक त्रिपड़ी पटियाला के मैनेजर देवन सेठ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके बैंक में लोगों के बचत खाते, चालू खाते, एफडी और निवेश का पैसा रखा हुआ है। बैंक आम लोगों को ग्रुप लोन मुहैया कराता है। बैंक की ओर से कुलदीप कौर व राजबीर कौर दोनों निवासी रसूलपुर जोड़ां पटियाला को साल 2015 में 30-30 हजार का लोन दिया गया। समय पर लोन की वापसी कर दी गई।
बाद में बैंक को फिर से लोन के लिए एप्लाई किया गया तो इनके लोन के अदायगी ट्रैक को देखते हुए दोनों को साल 2017 में 45-45 हजार रुपये। इसके बाद मार्च 2019 में 60-60 हजार रुपये का ग्रुप लोन मुहैया कराया गया। साथ ही दोनों को एक-एक क्रेडिट कार्ड समेत पिन नंबर दिया गया था। पिछले करीब दो महीनों से बैंक मैनेजर ने पाया कि इन कार्डों से लिमिट से काफी ज्यादा ट्रांजेक्शन गैरकानूनी तौर पर विभिन्न एटीएम, पेट्रोल पंप व अन्य जगहों पर की गई थी।
एसएसपी ने बताया कि कुलदीप कौर ने राजवीर कौर को विश्वास में लेकर उसका कार्ड ले लिया था। बाद में कुलदीप कौर ने अपने लड़के गुरलाल सिंह उर्फ लाल, पति अमरजीत सिंह साथ मिलकर पिछले दो महीनों में कार्ड को 195 बार इस्तेमाल करके करीब 59 लाख 5 हजार 431 रुपये और कुलदीप कौर की ननद नरिंदर कौर व उसके लड़के कर्मजीत सिंह उर्फ सोनू की ओर से कार्ड को 443 बार इस्तेमाल करके करीब 62 लाख 99 हजार 110 रुपये की ट्रांजेक्शन करके इस ठगी की रकम से सोने के गहने, घरेलू सामान, कपड़े, नई बुलेरो कार, एक नई आल्टो कार व एक एक्टिवा खरीद लिए। इसके अलावा पंपों से काफी मात्रा में कार्ड के जरिए पेट्रोल व डीजल डलवाकर करीब एक करोड़ 22 लाख की ठगी की।
कुलदीप कौर, उसके पति व बेटे से पुलिस ने 325 ग्राम सोने के गहने, एक बुलेरो कार, हांडा एक्टिवा और ननद व उसके बेटे के घर से स्टोर में दबे हुए करीब आधा किलो सोने के गहने बरामद कराए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी माना है कि उनकी ओर से काफी मात्रा में सोने के गहने अन्य बैंकों में रखकर लोन लिया है और लोन पर लिया पैसा इनके बैंक खातों में जमा है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
आरोपी अनपढ़ से 12वीं पास तक
एसएसपी ने बताया कि ठगी के इस केस में कोई भी व्यक्ति आईटी माहिर नहीं है। इनमें से आरोपी अमरजीत सिंह (50) पांचवीं पास है। गुरलाल सिंह (23) बारहवीं पास, कुलदीप कौर (45) अनपढ़, नरिंदर कौर (53) पांचवीं पास और कर्मजीत सिंह (29) बारहवीं पास है।