{"_id":"5975e94d4f1c1b6b578b4a46","slug":"firozpur-police-beaten-by-cheque-bounce-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
police beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरह लाख का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस गई तो परिजनों ने टीम पर हमला बोल दिया और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। घटना पंजाब के फिरोजपुर का है। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना ममदोट पुलिस ने कपूरथला से आए एएसआई सतनाम सिंह के बयान पर आरोपी मनजीत सिंह समेत पांच लोगों को नामजद कर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई सतनाम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कपूरथला से आरोपी मनजीत सिंह वासी गांव वाहगे वाला की गिरफ्तारी के वारंट थे। पुलिस पार्टी समेत वे मनजीत को गिरफ्तार करने के लिए गांव में उसके घर पहुंचे। इस दौरान आरोपी मनजीत सिंह और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हवलदार रजिंदर सिंह की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल फोन छीन लिया। सतनाम सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह का ईंट-भट्ठे का कारोबार है। उसने कपूरथला की पार्टी से कोयला खरीदा था।
कोयले के बदले मनजीत ने पार्टी को तेरह लाख रुपये का चेक दिया था। चेक बाउंस हो गया तो पार्टी ने अदालत में केस दायर कर दिया। अदालत ने कई बार मनजीत सिंह को बुलाया लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसलिए अदालत ने मनजीत सिंह की गिरफ्तारी के वारंट निकाल दिए। वे मनजीत को ममदोट में गिरफ्तार करने पहुंचे थे। थाना ममदोट पुलिस ने सतनाम के बयान पर मनजीत सिंह, बचित्तर सिंह, मनजीत की पत्नी, बेटी और बेटे के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।