फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing on young woman in park, incident captured in CCTV

घर के पास पार्क में घूम रही युवती पर फायरिंग, CCTV में कैद बदमाश

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
firing on young woman in park, incident captured in CCTV
युवती पर फायरिंग - फोटो : amar ujala

पार्क में सैर कर घर लौट रही युवती पर पिस्तौल से फायर कर युवक फरार हो गया।  भागते हुए आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। यह वारदात सोमवार रात करीब 9.30 बजे रुचिका (25) के साथ हुई। हिमाचल के ऊना में ब्याही रुचिका अपने मां-बाप के घर सेक्टर 40 के मकान नंबर 914 में आई हुई थी।

विज्ञापन


वह घर के पास के पार्क में सैर करने गई थी। रुचिका ने बताया कि जब वह पार्क में टहलकर घर वापस लौट रही थी तभी एक युवक उसके पास पहुंचा और उसके सिर पर पिस्तौल रख दी। पिस्तौल देखकर वह चिल्ला उठी तभी युवक ने गोली भी चला दी, लेकिन गोली उसको बिना छुए सिर के ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन


रुचिका के भाई ने राहुल ने बताया कि गोली की आवाज व रुचिका की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग रुचिका के पास दौड़े तो आरोपी पास में खड़े बाइक सवार युवक की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना के बाद से ही परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिजनों ने बताया कि रुचिका चार पांच दिन पहले ही वो ऊना से सेक्टर 40 अपने माता- पिता के पास आई थी। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। इसलिए किसी पर भी शक नहीं किया जा सकता।जब गोली चलाकर आरोपी मौके से भागे तो पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है।

केस दर्ज नहीं, पुलिस कह रही छोटी बात
परिजनों के मुताबिक हो सकता है कि हमलावर किसी और को मारने आए हो और गलती से रूचिका पर गोली चला दी हो। परिजनों का कहना है कि घटना कि  शिकायत पुलिस को तुरंत दे दी गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक  मामला भी दर्ज नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस कह रही है यह तो छोटी सी बात है।


दिलशेर चंदेल, एसएचओ, सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन ने बताया क‌ि गोली चलाने की शिकायत मिली है। मामले को वेरिफाई किया जा रहा है । प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटना कि पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed