फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on two sisters of Noor Mahal in New Jersey America, one dead

Jalandhar: नूर महल की दो बहनों पर अमेरिका के न्यू जर्सी में फायरिंग, एक की मौत, नकोदर का युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

नूरमहल की जसवीर कौर अपनी चचेरी बहन और पति के साथ न्यूजर्सी में रहती थी। कुछ दिन पहले दोनों बहनों का आरोपी युवक के साथ झगड़ा हुआ था। वारदात के समय मृतका का पति ट्रक लेकर बाहर गया था।

विज्ञापन
Firing on two sisters of Noor Mahal in New Jersey America, one dead
आरोपी युवक और गोली लगने से गिरीं दोनों बहनें। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका के न्यूजर्सी में वेस्ट कार्टेरेट सेक्शन में जालंधर के कस्बा नकोदर से गए युवक ने नूर महल की दो चचेरी बहनों को गोली मार दी। युवतियों को उनके घर से कुछ ही दूरी पर गोली मारी गई। एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। न्यू जर्सी पुलिस ने गोली मारने के आरोपी गौरव गिल निवासी गांव हुसैनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गौरव कुछ वर्ष पहले ही स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। गोली लगने से नूरमहल की जसवीर कौर (29) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि 20 वर्षीय उसकी बहन गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू जर्सी पुलिस ने युवतियों को गोली मारने के 6 घंटे बाद सर्च अभियान चलाकर गौरव गिल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में आईलेट्स करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। गौरव का एक छोटा भाई है जो नकोदर में ही रहता है। वहीं उसके पिता अरब देश में काम करते हैं और मां हाउसवाइफ है। 

जानकारी के मुताबिक गौरव का कुछ दिन पहले जसवीर और उसकी चचेरी बहन के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। घटना और आरोपी को गिरफ्तार करने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed