{"_id":"0b669dd69ac806fff9def35b6f0a03a2","slug":"firing-on-sister-by-brother-in-hoshiarpur-of-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए शादी में गई बहन, भाई ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना बताए शादी में गई बहन, भाई ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के होशियारपुर में बहन बिना बताए शादी में चली गई तो भाई ने उसे गोली मार दी। फिलहाल बहन की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
घायल हालत में 17 साल की प्रीती पुत्री अशोक कुमार निवासी वार्ड 8 बस्ती सांसिया को टांडा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर रेफर किया गया है।
टांडा पुलिस ने जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल प्रीती के बयान पर उसके भाई दीपक के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रीती ने बताया कि पहले तो उसका भाई उसके साथ झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद उसने उसे थापियों से पीटा और उसके बाद उसकी छाती में गोली दाग दी। उसे टांडा के वेव्स अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया। प्रीती की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।