{"_id":"5d02a9a7bdec226dd9607088","slug":"firing-on-punjabi-singer-on-chandigarh-highway-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हाइवे पर पंजाबी सिंगर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ हाइवे पर पंजाबी सिंगर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी
Fri, 14 Jun 2019 01:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ खरड़ हाईवे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे आई 20 कार सवार पंजाबी सिंगर बलताज खान और उनकी पत्नी संदीप कौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिंगर बलताज घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें फेज 6 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही तमाम एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आई 20 कार में सवार दंपती पालकी रिजोर्ट के पास लगने वाली फलों की रेहड़ियों के पास आकर रुके।
विज्ञापन
सिंगर बलताज आम खरीदने लगे तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। आम खरीदकर जैसे ही बलताज कार के पास लौटे तो युवकों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। एक गोली कनपटी तो दूसरी गोली सीने में लगी जबकि तीसरी हवा में चली गई।
विज्ञापन
गोलियां लगने से बलताज वहीं गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर हाईवे पर भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी है।
रात में ही अस्पताल पहुंचे एसएसपी
सूचना मिलते ही एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई टीमें बनाकर हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में भी सिंगर का हाल जाना। एसएसपी हरचरन भुल्लर ने बताया कि सिंगर बलताज जलवायु टावर खरड़ में किराए पर रहते थे।
6 जून को ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम संदीप कौर है जो न्यूजीलैंड की रहने वाली हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।