{"_id":"cdf669cea8d6807b6903a9b699858852","slug":"firing-on-brother-of-cabinet-minister-anil-joshi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई पर हमला, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Tue, 10 Feb 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों में अकाली-भाजपा के बीच हुए टकराव का मामला अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं कि मंगलवार को वोटर सूची को लेकर फिर दोनों पार्टियों के वर्करों में तकरार हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि अकाली वर्करों ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी पर हमला कर फायरिंग भी की। घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। मंत्री के भाई का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए हमला करने वाले अकाली वर्करों को मौके से भगा दिया।
विज्ञापन
भाजपा कोटे से सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी ने बताया कि नगर काउंसिल चुनाव को लेकर वार्डों की वोटर सूची में अकालियों की ओर घोटाला किया जा रहा था। सूची की जांच करवाने के लिए वह भाजपा के हरिंदर सिंह पनेसर, सरबिंदर सिंह पनेसर और कई वर्करों सहित एसडीएम कांप्लेक्स में बातचीत करने गए थे।
विज्ञापन
वहां अकाली वर्कर भी मौजूद थे। भाजपा वर्करों के दाखिल होते ही अकाली वर्करों ने गाली-गलौच करते हुए पथराव व गोलियां चलाकर हमला कर दिया। हमले में भाजपा के व्यापार सेल के मंडल अध्यक्ष गुरीश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए कई भाजपा वर्करों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
राजा जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा यह हमला पुलिस के सहयोग से हुआ है। घटना के वक्त थाना सिटी के एसएचओ मौके पर मौजूद थे। एसएचो ने अकाली वर्करों को रोकने की बजाए उनका बचाव करते हुए मौके पर ही भगा दिया गया।