फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Akali supporters in Ludhiana, four injured

पेशी पर आए अकाली समर्थकों पर कांग्रेसियों ने की फायरिंग, चार घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 23 Jul 2020 06:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Firing on Akali supporters in Ludhiana, four injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गांव रसूलपुर में गुरुवार को चुनावी रंजिश के चलते अदालत में पेशी भुगतने जा रहे चार अकालियों पर कांग्रेसी नेताओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में चार अकाली समर्थक घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीन का उपचार जगरांव में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर में शिरोमणि अकाली दल के गुरप्रीत सिंह की कांग्रेसी गुट के नेताओं से चुनावी रंजिश चल रही है। थाना हठूर पुलिस ने दोनों पक्षों पर 107/151 के तहत कार्रवाई की थी। गुरुवार को एसडीएम अदालत जगरांव में दोनों पक्ष की पेशी थी। गुरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ खड़े थे। उसी समय कांग्रेसी समर्थक वहां पहुंचे और उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें गुरप्रीत सिंह पुत्र सेवक सिंह, मनिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह व काका सिंह पुत्र अजमेर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


हमले का शोर मचते ही आरोपी अपने वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। घायलों को जगरांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते डीएसपी सुखनाज सिंह पूरी टीम के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed