फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing of cow traffickers on police team, head constable injured

गो तस्करों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, कांस्टेबल घायल

Tue, 20 Oct 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 20 Oct 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
firing of cow traffickers on police team, head constable injured

गो तस्करों ने सोमवार अल सुबह हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री एरिया स्थित यूपी के रास्ते में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें हेड कांस्टेबल पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसको कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसे करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। हेड कांस्टेबल को गोली लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और डीएसपी राजकुमार कौशिक सहित पुलिस अधिकारी अस्पताल में घायल का हालचाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि हेड कांस्टेबल संजय का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इंद्री थाना पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों पर आर्म्स एक्ट सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद पुत्र गो रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप में कुछ गो तस्कर गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरकर डेरा हलवाना, सिक्लीघरान के रास्ते से ले जा रहे हैं।

उन्होंने इसकी सूचना ब्याना पुलिस चौकी में दी। पुलिसकर्मी ईएसआई सत्यवान, हेड कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल सुनील, होमगार्ड सोमपाल व हिंद पुत्र गो रक्षा दल सदस्य मन्नु दताना, धीरज, जिले सिंह, विपिन कांबोज, अंकित आदि ने गांव डेरा हलवाना सिक्लीघरान के पास नाका लगा लिया।

गो तस्कर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए

firing of cow traffickers on police team, head constable injured

जैसे ही गो तस्कर पिकअप लेकर आए तो उन्होंने उनको रोकने का प्रयास किया मगर गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हेड कांस्टेबल संजय के पेट में लगी। पुलिसकर्मी साथी को बचाने में लगे और तभी गो तस्कर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए।

पहले भी गो तस्कर कर चुके फायरिंग: पहले भी गो तस्कर कई बार गांव बीबीपुर ब्राह्मण व यमुना नदी क्षेत्र में गो रक्षा दल सदस्यों पर फायरिंग कर भागने में कामयाब हो चुके हैं। कई माह पूर्व गो तस्कर गांव बढ़ेडी के पास इंद्री के तत्कालीन थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मारकर फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए थे। लेकिन पुलिस द्वारा कोई उचित कदम न उठाने के चलते गो तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

महेंद्र सिंह, इंद्री थाना प्रभारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजय के पेट में गो तस्करों द्वारा चलाई गई गोली लग गई। निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के पुलिस थानों व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गो तस्करों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed