{"_id":"5e44d4a08ebc3ee5ba7dfa7d","slug":"firing-in-two-groups-after-dispute-in-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मनीमाजरा में दो गुटों में झड़प के बाद राउंड फायरिंग, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: मनीमाजरा में दो गुटों में झड़प के बाद राउंड फायरिंग, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
Thu, 13 Feb 2020 10:20 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालिक गार्डन के सामने आरएमआईटी वर्ल्ड स्कूल के साथ बने कम्युनिटी सेंटर के बाहर बुधवार रात दो गुटों में झड़प के बाद गोली चलने से हड़कंप मच गया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद मौके से दोनों गुटों के लोग फरार हो गए। कम्युनिटी सेंटर के पास स्थित खेल मैदान में फुटबाल खेल रहे लड़के गोली की आवाज सुनकर डर गए।
इसी दौरान मैदान में मौजूद युवक रणदीप सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को गोली चलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर और डीएसपी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने चश्मदीद रणदीप सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, देर रात तक पुलिस न तो गोली चलाने वालों का सुराग लगा सकी और न ही उन लोगों का पता लगा पाई, जिन पर गोली चलाई गई। पुलिस को शक है कि इनमें से एक गुट शांति नगर निवासी एक युवक का जबकि दूसरा गुट इंदिरा कालोनी या माजरी कालोनी का हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी एंगलों से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच में यह सामने आया है कि शांति नगर निवासी युवक अक्सर अपने 30-40 लड़कों से साथ यहां देर रात तक खड़ा रहता है। वह 2017 में पंचकूला में हुए एक मर्डर केस में शामिल था और बीते साल ही जेल से छूटा है।
वहीं, चश्मदीद गवाह रणदीप ने भी पुलिस को बताया है कि जब वह बुधवार रात करीब नौ बजे खेलने के बाद जब ग्राउंड से अपने घर की तरफ जा रहा था तो उसने देखा कि कम्युनिटी सेंटर के सामने वाली पार्किंग में करीब 50-60 लड़के आपस में लड़ रहे थे, तभी उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी, जिससे सब इधर-उधर भागने लगे।
इनमें से कुछ लड़के भागकर कम्युनिटी सेंटर के अंदर चले गए जबकि गोली चलाने वाला युवक अपने कुछ साथियों के साथ सफेद रंग की बोलेरो में बैठकर फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली चलने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, गोली चलने की आवाज से ग्राउंड में खेल रहे बच्चे सहम गए। पुलिस नाकाबंदी कर देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही।