{"_id":"5c2aed65bdec22570d2ddb5f","slug":"firing-in-new-year-party-in-zirakpur-boy-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुरः नए साल के जश्न में फायरिंग, एक युवक की मौत...सोसाइटी में मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुरः नए साल के जश्न में फायरिंग, एक युवक की मौत...सोसाइटी में मची भगदड़
Tue, 01 Jan 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न में लोग डूबे थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई और लोग इधर उधर भागने लगे। गोली लगने से एक युवक की जान चली गई। मामला जीरकपुर का है। देर रात करीब दो बजे की बात है, जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला की त्रिशाला सोसाइटी में नए साल की पार्टी चल रही थी कि फायरिंग में सूरजभान नाम युवक की मौत हो गई।
पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। जब गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टर ने पुलिस को इसकी खबर दी। उसके बाद ढकोली पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई।
जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी में कुछ लड़के नए साल की पार्टी कर रहे थे। सब ठीक चल रहा था, अचानक किसी ने गोली चला दी, जो सूरजभान को जाकर लगी। गोली लगने के बाद सूरजभान जमीन पर गिर गया और खून ही खून बहने लगा। यह देखकर लड़के घबरा गए और आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई, इसके पीछे कोई रंजिश तो नहीं। इन तमाम सवालों का जवाब खोजने में ढकोली पुलिस जुट गई है। वहीं युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।