फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in New Year Party in Zirakpur, Boy Died

जीरकपुरः नए साल के जश्न में फायरिंग, एक युवक की मौत...सोसाइटी में मची भगदड़

Tue, 01 Jan 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Firing in New Year Party in Zirakpur, Boy Died
Demo pic
नए साल के जश्न में लोग डूबे थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई और लोग इधर उधर भागने लगे। गोली लगने से एक युवक की जान चली गई। मामला जीरकपुर का है। देर रात करीब दो बजे की बात है, जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला की त्रिशाला सोसाइटी में नए साल की पार्टी चल रही थी कि फायरिंग में सूरजभान नाम युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। जब गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टर ने पुलिस को इसकी खबर दी। उसके बाद ढकोली पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी में कुछ लड़के नए साल की पार्टी कर रहे थे। सब ठीक चल रहा था, अचानक किसी ने गोली चला दी, जो सूरजभान को जाकर लगी। गोली लगने के बाद सूरजभान जमीन पर गिर गया और खून ही खून बहने लगा। यह देखकर लड़के घबरा गए और आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई, इसके पीछे कोई रंजिश तो नहीं। इन तमाम सवालों का जवाब खोजने में ढकोली पुलिस जुट गई है। वहीं युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed