फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in mohali

मुल्लांपुर में चली गोलियां, पुसु नेता सहित पांच पर केस दर्ज

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
न्यू मुल्लांपुर स्थित गांव शिंगारीवाला में वीरवार रात उस समय सनसनी फैल गई। जब करीब पांच हथियार बंद लोगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। हालांकि सारी गोलियां हवा में रही। इस दौरान न कोई व्यक्ति जख्मी हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान। पुलिस ने पुसु नेता बलजीत चौधरी समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज किया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई है।
विज्ञापन


 सतविंदर सिंह ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। सतविंदर सिंह ने बताया कि वह वीरवार रात को अपने गांव में ही मौजूद था। इस दौरान बलजीत चौधरी व उसके चार पांच समर्थक वहां पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसने बचने के लिए गुरुद्वारा साहिब में शरण ली। सतविंदर ने बताया कि चौधरी और उसके आदमियों ने तीन से चार फायर हवा में लिए। इस दौरान गांव में दहशत मच गई। इस दौरान उसने गाली गलौच की। साथ ही आरोपियों ने गांव वालों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने उसे शरण दी तो वह उन्हें मार देगा।
विज्ञापन

 
सतविंदर ने बताया कि उन्होंने चौधरी व उसके साथियों पर हमले का एक केस पहले ही रजिस्टर करवाया है। जिसका पुलिस द्वारा अब चालान पेश किया जाना है। ऐसे में वह उसे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए दवाब डाल रहा था। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जल्दी ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिक्रयोग है कि मुल्लांपुर में फायरिंग का मामला अब आम हो गया है। कुछ दिन पहले शराब ठेके के बाहर भी फायरिंग हुई थी। हालांकि उस उस मामले में सारे लोग बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed