{"_id":"62c72d5c0cd06c16be714e76","slug":"firing-at-kabaddi-player-house-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur News: कहासुनी के बाद कबड्डी खिलाड़ी के घर पर फायरिंग, पिता घायल, ग्रामीणों ने छह हमलावरों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gurdaspur News: कहासुनी के बाद कबड्डी खिलाड़ी के घर पर फायरिंग, पिता घायल, ग्रामीणों ने छह हमलावरों को पकड़ा
Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
सार
घायल सतपाल सिंह के बेटे सनमदीप सिंह सिंह ने बताया कि वह कबड्डी खिलाड़ी है और अपने साथ के गांव वरसोला के मैदान में खेलने जाता है। 20 जून को मैदान में उसका गांव वरसोला निवासी किसी युवक (कबड्डी खिलाड़ी) से झगड़ा हुआ था, जिसने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सतपाल सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के गांव नरपुर में मामूली विवाद के बाद एक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने साथियों के साथ दूसरे खिलाड़ी के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें कबड्डी खिलाड़ी के पिता घायल हो गए। गांववासियों ने छह हमलावरों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सतपाल सिंह ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे ड्यूटी से घर लौटे थे तभी अचानक पांच-छह गाड़ियां उनके घर के आगे रुकीं, जिनमें 25 से 30 लोग सवार थे। उक्त लोगों ने गाड़ियों से उतरते ही गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान दो गोलियां पेट और एक बाजू पर लगी। जब हमलावर वहां से भागने लगे तो गांव ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने गाड़ियों को घेर लिया। इसके अलावा हमलावरों की दो गाड़ियां और एक बाइक भी तोड़ दी।
विज्ञापन
घायल सतपाल सिंह के बेटे सनमदीप सिंह सिंह ने बताया कि वह कबड्डी खिलाड़ी है और अपने साथ के गांव वरसोला के मैदान में खेलने जाता है। 20 जून को मैदान में उसका गांव वरसोला निवासी किसी युवक (कबड्डी खिलाड़ी) से झगड़ा हुआ था, जिसने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। आज (गुरुवार) जब मैं खेल मैदान में जा रहा था तो उक्त युवक मुझे रास्ते में मिल गया और हमारी फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद उक्त खिलाड़ी ने हमलावरों को बुलाया और मेरे घर पर गोलियां चलवा दीं।
विज्ञापन
घटना संबंधी सूचना मिली थी लेकिन मैं हाईकोर्ट गया हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। - अमनदीप सिंह, थाना सदर प्रभारी।