{"_id":"5732daae4f1c1b1e199198df","slug":"fire-on-aakash-institute-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के आकाश इंस्टीट्यूट में भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला के आकाश इंस्टीट्यूट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Thu, 12 May 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में बुधवार सुबह भीषण आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में सेक्टर-14 स्थित दो शो रुमों में बुधवार की सुबह लगी आग में करोड़ों का समान जलकर खाक हो गया। पांच घंटे की मशक्त के बाद दमकल विभाग के मुलाजिमों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही पंचकूला के वरिष्ठ अधिकारी और विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे।
सेक्टर 14 के शो रूम नंबर 218-219 में बने आकाश इंस्टीट्यूट में सुबह 6 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। शो रूम से आग की लपटें निकलते देख यहां तैनात सुरक्षा गार्ड सुभाष ने आकाश इंस्टीट्यूट के प्रबंधकों एवं दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद 6 बजकर 35 मिनट पर पंचकूला दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची, परंतु आग काफी होने की वजह से पंचकूला दमकल विभाग के पसीने छूट गए।
आग पर काबू पाने के लिए चंडीगढ़ से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगवाना पड़ा। इसके अलावा पिंजौर, बरवाला एवं आर्मी एरिया से भी दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। सुबह 6 बजे लगी आग पर लगभग साढ़े दस बजे काबू पाया जा सका। आकाश इंस्टीट्यूट की प्रथम मंजिल पर आग के कारण माइक्रो टनल कंपनी की द्वितीय मंजिल पर भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आकाश इंस्टीट्यूट के ब्रांच प्रमुख नवीन ने बताया कि सुबह 6 बजे गार्ड सुभाष ने आग लगने के बारे में सूचना दी थी। जिसके बाद इंस्टीट्यूटी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। नवीन के मुताबिक इंस्टीट्यूट में 20 कंप्यूटर, एक एलसीडी, 30 एसी, 8 क्लास रूम एवं 5 एडमिन रूमों में लगा सारा सामान जलकर राख हो गया है। फर्नीचर एवं अन्य सामान भी जल गए है
नवीन का कहना है कि लगभग डेढ़ करोड़ रूपए का सामान जलकर राख हो गया है।इस शोरूम की द्वितीय मंजिल पर माइक्रो टनल के कार्यालय में भी आग की लपटें पहुंच गई। जिस कारण शीशे टूट गए और कुछ अन्य सामान भी नुकसान हुआ है। जबकि ग्राऊंड फ्लोर पर गजब इंडिया रेस्टोरेंट एवं ग्रैंड महाराजा रेस्टोरेंट की फॉल सिलंर्ग भी पूरी तरह टूट गई है।
आग लगने की सूचना मिलते ही पंचकूला के डीसीपी अनिल धवन, एसडीएम राधिका सिंह, विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, फोरेंसिक टीम एवं अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इंस्टीच्यूट के प्रबंधकों से आग से नुकसान के बारे में जानकारी ली। पंचकूला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने आग की घटना पर चिंता व्यक्त की और फोन पर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों से बातची की।