फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in Murder Case Accused House at Ambala

अंबालाः हत्यारोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और लगा दी आग, 8 बच्चों सहित 16 सदस्य बचे

Tue, 03 Mar 2020 01:16 PM IST
खुशबू गोयल उमेश भार्गव/अंशु शर्मा, अंबाला(हरियाणा)
उमेश भार्गव/अंशु शर्मा, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 03 Mar 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Fire in Murder Case Accused House at Ambala
घर में घुसकर लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला में मृतक के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। इस हादसे में चार परिवारों के आठ बच्चों सहित 16 सदस्य बाल-बाल बच गए। खोजकीपुर निवासी विकास की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साए उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए आक्रोश में आकर देर रात न्यू प्रीत नगर में हत्यारोपी कटोरा के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने घर के सारे सामान को आग के हवाले कर दिया। वारदात के समय घर मे चार परिवारों के करीब 16 सदस्य थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को इस आगजनी की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने पूरे एरिया की नाकेबंदी करके सुरक्षा पुख्ता कर दी। एसएचओ विजय मौके पर टीम के साथ मौजूद रहे। देखते ही देखते पूरा एरिया पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए छत पर भागे
हत्यारोपी कटोरे की भाभी सपना और रवीना ने बताया कि रात को अचानक मुकेश और कुछ लड़के गेट का ताला तोड़कर घर मे घुस गए। उन्होंने घर के बिजली के मीटर को तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिलाएं बच्चों को लेकर छत पर पहुचीं। हंगामा होते देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद सभी छत से नीचे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed