{"_id":"5e5e0af08ebc3ef4025a1aca","slug":"fire-in-murder-case-accused-house-at-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबालाः हत्यारोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और लगा दी आग, 8 बच्चों सहित 16 सदस्य बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबालाः हत्यारोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और लगा दी आग, 8 बच्चों सहित 16 सदस्य बचे
Tue, 03 Mar 2020 01:16 PM IST
खुशबू गोयल
उमेश भार्गव/अंशु शर्मा, अंबाला(हरियाणा)
उमेश भार्गव/अंशु शर्मा, अंबाला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अंबाला में मृतक के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। इस हादसे में चार परिवारों के आठ बच्चों सहित 16 सदस्य बाल-बाल बच गए। खोजकीपुर निवासी विकास की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साए उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए आक्रोश में आकर देर रात न्यू प्रीत नगर में हत्यारोपी कटोरा के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
गुस्साए परिजनों ने घर के सारे सामान को आग के हवाले कर दिया। वारदात के समय घर मे चार परिवारों के करीब 16 सदस्य थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को इस आगजनी की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने पूरे एरिया की नाकेबंदी करके सुरक्षा पुख्ता कर दी। एसएचओ विजय मौके पर टीम के साथ मौजूद रहे। देखते ही देखते पूरा एरिया पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
जान बचाने के लिए छत पर भागे
हत्यारोपी कटोरे की भाभी सपना और रवीना ने बताया कि रात को अचानक मुकेश और कुछ लड़के गेट का ताला तोड़कर घर मे घुस गए। उन्होंने घर के बिजली के मीटर को तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिलाएं बच्चों को लेकर छत पर पहुचीं। हंगामा होते देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद सभी छत से नीचे आए।