{"_id":"577cb68f4f1c1bd7497f9f54","slug":"fir-against-aam-aadmi-party-national-spoksperson-ashish-khetan-at-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 'आप' को तगड़ा झटका, आशीष खेतान पर अमृतसर में केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में 'आप' को तगड़ा झटका, आशीष खेतान पर अमृतसर में केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा, जब पार्टी प्रवक्ता आशीष खेतान के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज हो गया। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज हुआ है। खेतान ने गुरुग्रंथ साहिब से पार्टी के घोषणा पत्र की तुलना की थी।
एसजीपीसी ने इस पर कड़ा एतराज जताया है और इसे सिखों का अपमान बताया है। इसके अलावा आशीष खेतान ने आप के घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब से कर दी। इससे आहत सिख समुदाय ने माफी मांगने की अपील की थी।
इस विरोध के बाद हालांकि केजरीवाल और आप ने माफी मांग ली थी लेकिन फिर भी आज अमृतसर में आशीष खेतान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
गौरतलब है कि खेतान ने पिछले दिनों पार्टी के पंजाब चुनाव से जुड़ा घोषणा पत्र को जारी करते हुए बयान दिया था। पार्टी के घोषणा पत्र में श्री हरिमंदिर साहिब जी की तस्वीर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झाड़ू के साथ दिखाया गया है।