{"_id":"58761f904f1c1bab78ba854a","slug":"fim-arrested-three-people-including-in-many-states-were-supplied","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीम समेत तीन लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीम समेत तीन लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Wed, 11 Jan 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ सरहिंद की टीम ने 3 किलो 500 ग्राम अफीम समेत तीन कथित आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते एसपी (जांच) दलजीत सिंह राणा ने बताया कि सीआईए सरहिंद को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति राजस्थान से अफीम लाकर हरियाणा और हिमाचल में सप्लाई करते हैं और अफीम सप्लाई करने के लिए आने-जाने के लिए अंबाला-लुधियाना हाईवे से निकलते लिंक रास्तों का प्रयोग करते थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से मिली सूचना के आधार पर लगातार नाकाबंदी की जा रही थी। बलजीत सिंह उर्फ बल्लू गली नंबर 3 सीवीया रोड खेता नगर बठिंडा और रविंदर सिंह उर्फ टिंकू निवासी गुरु नानक बस्ती बठिंडा को तीन किलो 500 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
काबू किए गए तीनों नौजवानों पर पहले आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनसे पुलिस बारीकी के साथ पूछताछ कर रही जिससे अहम खुलासे सामने आने की संभावना है।