फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight between akali-Congress workers at panchayat election in Gurdaspur

पंजाबः अकाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, फेंके पत्थर और तलवारें लहराई

Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Fight between akali-Congress workers at panchayat election in Gurdaspur
मौके पर तैनात भारी पुलिसबल
पंजाब के गुरदासपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस के एक नेता ने गांव जीवनवाल बब्बरी के उम्मीदवार के नामांकन पत्रों में गवाह के रूप में उपस्थित सरपंच सुरजीत कुमार को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अकाली-कांग्रेसियों के बीच हाथापाई हो गई । कांग्रेस और अकाली वर्करों ने एक-दूसरे को गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद तलवारें लहराईं गईं और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई लोगों की पगड़ी भी उतर गई। सूचना मिलते ही एसपी (हेड) वरिंद्र सिंह, एसपी (डी) हरविंद्र सिंह, डीएसपी देव दत्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।    
विज्ञापन

 
सुरजीत कुमार ने उनके साथ मारपीट की जानकारी अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली को दी। वह तुरंत वर्करों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह ने भी स्थानीय विधायक के भाई को फोन किया। इसके बाद बलजीत सिंह पाहड़ा भी कांग्रेसी वर्करों समेत एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गए। कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाए कि वर्कर कार्यालय में कागज चेक करवाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि अकाली-कांग्रेसियों के साथ धक्का कर रहे हैं। मारपीट भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार्यालय पहुंचे तो अकाली दल जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, अमरजोत सिंह बब्बेहाली वहां तलवारें लहराते हुए आए और कांग्रेसियों के साथ मारपीट की।       वहीं दूसरी तरफ जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कांग्रेसी वर्करों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच सुरजीत सिंह के साथ मनप्रीत सिंह जीवनवाल ने थप्पड़ मारा था। जब वह वहां पहुंचे तो बलजीत पाहड़ा वहां अपने साथियों सहित पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। 


बब्बेहाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कई लोगों के नामांकन रद्द करवाए हैं। यहां तक कि कलानौर में किसी भी अकाली का कागज तक दाखिल नहीं होने दिया। खबर लिखे जाने तक किसी भी दल ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की थी। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का कहना है कि उन्हें फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed