{"_id":"3a8ac42f74aa1310048b1b7391353ff4","slug":"female-gang-of-thief-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार चोरी करने आया महिला गैंग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी बार चोरी करने आया महिला गैंग काबू
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर-819 में 48 घंटे में दो बार चोरी करने के बाद सोमवार देर महिला चोर गिरोह ने फिर दस्तक दी। गिरोह में चार सदस्य शामिल हैं, जिन्हें चौकीदार की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-31 पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इस प्लाट में दो फैक्ट्रियां हैं। जांच के दौरान पुलिस ने पहले हुईं चोरियों का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
इस तरह पकड़ा :
एक फैक्ट्री के मालिक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो बार चोरी करने के बाद उन्होंने फैक्ट्री के भीतर एक चौकीदार सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया था। जब महिलाएं चोरी करने के लिए आई तो चौकीदार ने इसकी सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन
धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस के आने तक महिलाओं ने करीब एक क्विंटल लोहा उठा लिया था।
पुलिस के आने का पता चलते ही वे भागने लगीं। चौकीदार ने भाग कर महिलाओं कर पीछा किया और सामने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।