फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female Foeticide Business on Kiryana Shop in Hissar

देखिए मोदी जी! किराने की दुकान में गर्भ गिराने का धंधा

Sun, 25 Jan 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 25 Jan 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
Female Foeticide Business on Kiryana Shop in Hissar

बेटी बचाओ योजना..की शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर इस खबर को देखेंगे तो उन्हें बहुत दुख होगा। किराने की दुकान में गर्भ गिराने का धंधा चल रहा था। धंधा चलाने वाली महिला निजी अस्पताल में मेडिकल वार्ड में नर्स रह चुकी है।

विज्ञापन


सूचना पर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध रूप से चल रहे गर्भपात केंद्र का भंडाफोड़ किया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम में शुक्रवार को दुकान पर छापा मारकर वहां से गर्भपात में प्रयोग की जाने वाली दवाओं को जब्त किया है। एक बीपी नापने का उपकरण भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम को क्लिनिक में यूज किए गए इंजेक्शन और सिरिंज भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि पिछले काफी महीनों से यहां गर्भपात का गोरखधंधा चल रहा था। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट मुख्तयार सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तेजपाल शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रजनीश धानीवाल, एसएमओ अनिता बंसल सहित महिला कांस्टेबल मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग को मिली थी गुप्त सूचना

Female Foeticide Business on Kiryana Shop in Hissar

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को काफी दिनों से इस क्षेत्र में अवैध रूप से गर्भपात करने की शिकायत मिल रही थी। बताया जा रहा है कि किसी ने विभाग को इस अवैध गर्भपात सेंटर के बारे में गुप्त सूचना दी।

इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन करके शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। कैमरी रोड स्थित ओमानंद आश्रम वाली गली में पूजा जनरल स्टोर की संचालक द्वारा गर्भपात का धंधा किया जा रहा था। जनरल स्टोर के पीछे हिस्से में बकायदा मरीजों के लिए एक कमरा बना रखा गया था।

निजी अस्पताल में नर्स रह चुकी है संचालिका
जनरल स्टोर में गर्भपात का धंधा चलाने वाली महिला निजी अस्पताल में मेडिकल वार्ड में नर्स रह चुकी है। उसने बताया कि  करीब 10 साल पहले उसने अस्पताल से नौकरी छोड़ दी थी। उसने बताया कि जिस दुकान में क्लिनिक चलता है वो दुकान उसने किसी अन्य डॉक्टर को किराए पर दे रखी है।

स्वास्थ्य विभाग ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब 4 महीने से डॉक्टर नहीं आ रहा। मौके पर जब डॉक्टर को बुलाया गया तो कई बार फोन करने के बाद भी वो डॉक्टर नहीं आया।

आगे दुकान, पीछे क्लिनिक का दरवाजा

Female Foeticide Business on Kiryana Shop in Hissar

जिस जनरल स्टोर की दुकान में क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था। उसमें मरीजों के आने और जाने के लिए अलग से दरवाजा बनाया गया था। दुकान में अंदर से दूसरी गली में खुलने वाला दरवाजा लगाया था, जिसमें से होकर मरीज क्लिनिक में आते थे। उनका जनरल स्टोर की दुकान से कोई लेना देना नहीं था। मरीजों की एंट्री जनरल स्टोर की दुकान में से नहीं होती था।

15 दवाओं को लिया कब्जे में
स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई के दौरान क्लिनिक से 15 दवाओं को कब्जे में लिया गया है। इसमें 4 दवाएं गर्भपात के लिए प्रयोग की जाती हैं। बाकी दवाओं में एंटीबायोटिक हैं जो दर्द और इंफेक्शन में प्रयोग का जाती थीं।

नहीं दिखा पाई क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जब महिला से पूछताछ की तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। विभाग के अधिकारियों ने जब उसके क्वालिफिकेशन के  दस्तावेज मांगे तो वो कोई सर्टिफिकेट्स भी पेश नहीं कर पाई।

दूसरे डॉक्टर से करवाती थी गर्भपात

Female Foeticide Business on Kiryana Shop in Hissar

अधिकारियों ने बताया कि महिला खुद गर्भपात नहीं करती थी। जिस महिला का गर्भपात कराना होता था। उसके लिए किसी बीएएमएस डॉक्टर को बुलाया जाता था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस डॉक्टर की तलाश है, लेकिन अभी ये डॉक्टर सर्च आउट नहीं हो पाया है।

होगी कार्रवाई : सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कैमरी रोड पर कार्रवाई की थी। यहां जनरल स्टोर की दुकान पर अवैध गर्भपात का धंधा चल रहा था। टीम ने 15 प्रकार की दवा को कब्जे में लिया है। इसमें 4 प्रकार की दवा गर्भपात में प्रयोग की जाती थी। क्लिनिक संचालिका महिला के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को केस दर्ज करवाया जाएगा।
- डॉ. अशोक चौधरी, कार्यवाहक सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed