फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father throws his two innocent child into the fire in ambala

अंबाला सिटीः दो मासूमों को पिता ने आग में जिंदा फेंका, फिर खुद की आत्महत्या, वजह चौंकाने वाली

Wed, 12 Dec 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Updated Wed, 12 Dec 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Father throws his two innocent child into the fire in ambala
मृतक दीपक

पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। बोरी में आग लगाने के बाद उसमें अपने दो मासूम बच्चों को फेंक दिया। फिर युवक ने खुद को भी आग लगा ली। ज्यादा जलने की वजह से युवक की पीजीआई में मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। घटना हरियाणा के अंबाला सिटी की है। 

विज्ञापन


शहर के दो खंभा चौक के नजदीक सुभाष गली में रहने वाले दीपक कुमार की भाभी रिंपी ने पुलिस को बताया कि दीपक का अपनी पत्नी आशु के साथ देर रात किसी बात पर झगड़ा हुआ था। रात 12 बजे दीपक दोनों बच्चों को छत पर ले गया और वहां पड़ी गोहे की बोरियों में आग लगाकर उसमें बच्चों को फेंक दिया। बाद में खुद को भी आग लगा ली। पड़ोस के लोगों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 उस समय दीपक सहित दोनों बच्चों छह वर्षीय प्रबलजीत और चार वर्षीय भाविका उर्फ परी को आग लगी थी। लोग परी को एक निजी अस्पताल और दीपक व प्रबल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते तीनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने रिंपी की शिकायत पर दीपक के खिलाफ 307/309 का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची थी, लेकिन पड़ोसियों और परिवार वालों ने आग बुझा ली थी, जिसके बाद गाड़ी चली गई। दीपक नौकरी करता था और संयुक्त परिवार में रहता था। चौकी नंबर एक के इंचार्ज बलबीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed