{"_id":"58bd4f124f1c1b185ae7f5c8","slug":"father-raped-married-daughter-at-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः शादीशुदा बेटी की ही लूट ली इज्जत, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियतः शादीशुदा बेटी की ही लूट ली इज्जत, जान से मारने की धमकी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 06 Mar 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता पिता के घर रहने आई एक विवाहिता के साथ उसी के पिता ने दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जब विवाहिता की मां घर आई तो युवती ने सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने तुरंत इसकी शिकायत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसकी पति के साथ पारिवारिक बातों को लेकर अनबन रहने लगी। पति से झगड़ा होने के बाद वह अपने माता पिता के पास रहने के लिए आ गई।
दो मार्च को उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। वह घर में अकेली थी। उसके पिता ने फायदा उठाया और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। जब उसकी मां आई तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। जांच अधिकारी जसवंत कौर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच करवा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।