रात को मां जगी तो देखा, बेटी से हवस बुझा रहा था पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता अपनी ही बेटी को एक साल से हवस का शिकार बना रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी की मां ने पति को बेटी से दुष्कर्म करते देख लिया। पति की करतूत देख महिला ने हंगामा कर दिया। ये दिल दहलाने वाली वारदात हरियाणा के अंबाला सिटी की है। महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी को काबू कर लिया।
पुलिस ने बच्ची का मंगलवार देर रात मेडिकल चेकअप कराया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ट्रांसपोर्ट का काम करने वाला आरोपी पिता मंगलवार रात को परिवार सहित सो गया। मंगलवार देर रात मां को किशोरी की आवाज सुनाई दी तो वह उठ गई। उसने देखा कि बच्ची का पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस पर बच्ची की मां ने हंगामा कर दिया। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया, जिसने मौके से आरोपी को काबू कर लिया।
आरोपी करीब एक साल से दुष्कर्म करता आ रहा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब एक साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। किशोरी को वह जान से मारने की धमकी देकर खामोश करता रहा। किशोरी निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है।
एसीपी पंखुड़ी, चाइल्डलाइन संस्था के निदेशक परमजीत सिंह बडौला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला, एसएचओ सिटी रजनीश यादव, एडवोकेट नम्रता गौड़, थाना पड़ाव एसएचओ सीमा व अन्य महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
‘आरोपी पिता द्वारा किशोरी बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी एक साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी पिता के खिलाफ किशोरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।’ -रजनीश यादव, एसएचओ, सिटी थाना, अंबाला।
‘घटना की सूचना के बाद देर रात चाइल्डलाइन टीम ने मौके पर किशोरी के बयान दर्ज कराए गए। बच्ची का सिटी के सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।’
-पमरजीत सिंह बड़ौला, निदेशक, चाइल्डलाइन संस्था, अंबाला।