{"_id":"5720b09a4f1c1b1a5fa919e6","slug":"father-murder-sunam-murder-son-murder-his-father-jakhepal-murder-sunam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों ने सो रहे पिता की बेरहमी से की हत्या, कस्सी से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटों ने सो रहे पिता की बेरहमी से की हत्या, कस्सी से काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
हत्या
सुनाम के गांव जखेपल में दो बेटों ने अपने पिता की कस्सी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
एसएचओ गुरमीत सिंह ने मामले की जानकारी देते कहा कि गांव जखेपल में ज्ञान सिंह (50) ने अपनी पत्नी के साथ अनबन के चलते दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हरप्रीत सिंह तथा गुरप्रीत सिंह हैं जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटी व एक बेटा है।
एसएचओ ने बताया कि ज्ञान सिंह अपनी पहली पत्नी व बेटों को घर का खर्चा नहीं देता था और इसी कारण वे रोजाना ही आपस में झगडते थे। बीती 20 मार्च को भी दोनों पक्षों में झगडा हुआ था और पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
26 अप्रैल की रात को उसके दो बेटों हरप्रीत सिंह तथा गुरप्रीत सिंह ने खेत में सो रहे अपने पिता पर कस्सी से हमला करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की दूसरी पत्नी करमजीत कौर के बयान के आधार पर हरप्रीत व गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दी गई है।