{"_id":"5b9f9b22867a557fea119525","slug":"father-murder-his-15-year-old-daughter-in-batala-for-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही 15 साल की बेटी का कातिल बना बाप...वजह हैरान करनी वाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी ही 15 साल की बेटी का कातिल बना बाप...वजह हैरान करनी वाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Mon, 17 Sep 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिता अपनी ही 15 साल की बेटी का कातिल बन गया। लेकिन कत्ल की वजह ने सभी को हैरत में डाल दिया है। वारदात की पूरी कहानी जान आप भी हैरान रह जाएंगे। घटना पंजाब के बटाला की है। यहां के पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आते गांव वीलातेजा में शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी 15 साल की बेटी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी कुलदीप सिंह ने शनिवार रात इस वारदात को अंजाम दिया था। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को कुलदीप सिंह अपनी बेटी हर्षदीप कौर की हत्या करने के बाद शनिवार रात से ही फरार था।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर सोमवार को आरोपी कुलदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी कुलदीप सिंह ने कबूला है कि वह शराब के नशे में वह कर गया जो उसे नहीं करना चाहिए था। उसे अपने किए पर बहुत पछतावा है। उसे नहीं पता था कि शराब का नशा उससे उसकी मासूम बेटी की हत्या करवा देगा। लेकिन अब उसके पास पश्चाताप के अलावा कुछ भी नहीं रहा क्योंकि उसकी मासूम बच्ची तो वहां चली गई जहां से उसे वापस नहीं लाया जा सकता।
विज्ञापन
एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह को मंगलवार को बटाला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार रात को शराब के नशे में कुलदीप सिंह निवासी वीलातेजा ने पहले अपनी पत्नी मनजीत कौर से शराब के लिए पैसों की मांग की थी। पैसे न मिलने पर आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट की। इसके बाद मनजीत कौर कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली।
इसी दौरान कुलदीप सिंह अपनी 15 साल की बेटी हर्षदीप कौर, जो स्कूल का काम कर रही थी, से पैसे मांगने लगा। जब बेटी से पैसे नहीं मिले तो गुस्से में कुलदीप सिंह ने कुल्हाड़ी से हर्षदीप कौर की हत्या कर दी और फरार हो गया। फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने मनजीत कौर के बयान पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।