फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father misdeed with minor daughter, Arrested

पिता ने 14 साल की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, सात माह की हुई गर्भवती

Fri, 01 Nov 2019 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Father misdeed with minor daughter, Arrested
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

सिरसा में पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मां को इस बात का उस समय पता चला, जब बेटी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसे चिकित्सक को दिखाया गया तो नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पिता नशे का आदी है। उसके पिता ने रात्रि को नशे में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पिता की धमकी के कारण नाबालिग चुप रही। गत दिवस उसके पेट में दर्द हुआ तो मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई। 

विज्ञापन

डॉक्टर ने जांच के बाद मां को बताया कि आपकी बेटी गर्भवती है। यह सुनकर मां हैरान रह गई। छात्रा को सात महीने का गर्भ था। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। छात्रा की काउंसिलिंग भी की गई, जिसमें कि उसने टीम को पूरे मामले की जानकारी दी।

आरोपी चार बच्चों का है पिता
आरोपी के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 21 साल का है और शादीशुदा है, जबकि दूसरा बेटा 18 साल का है। एक बेटी 16 साल की है। पीड़िता 14 साल की है। आरोपी की पत्नी से पिछले कई सालों से अनबन चल रही थी। दोनों बेटियां मां के पास थीं, जबकि बेटे पिता के पास। करीब डेढ़ साल पहले आरोपी की मां का देहांत हो गया तो उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर पति के पास आकर रहने लगी। छोटी बच्ची पिता के साथ ही सोती थी। 

 शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। नशेड़ी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - कमलेश, जांच अधिकारी, महिला थाना सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed