फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father kills his daughter in Amritsar and drags dead body tied to bike across village

Honor killing: लापता बेटी घर लौटी तो बेरहम बाप ने मार डाला, बाइक से शव बांध पूरे गांव में घसीटा

Fri, 11 Aug 2023 01:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 01:28 AM IST
सार

जीआरपी थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि मुच्छल गांव के निहंग दलबीर सिंह ने यह दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। तरसिक्का थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Father kills his daughter in Amritsar and drags dead body tied to bike across village
बेटी के शव को घसीटता बेरहम बाप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना जंडियाला के अंतर्गत एक गांव में बेरहम बाप ने अपनी 16 साल की बेटी की बेदर्दी से हत्या कर दी। मामला ऑनर कीलिंग का है। आरोपी पिता ने बेटी की बेहरमी से हत्या करने के बाद शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना ब्यास रोड पर स्थित टांगरा के गांव मुच्छल की है। जानकारी के अनुसार बेटी दो दिनों से घर से लापता थी। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मगर गुरुवार की दोपहर अचानक ही वह घर लौट आई। खफा पिता ने तेजधार हथियार से बेटी का कत्ल कर दिया और शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांध कर पूरे गांव में घुमाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक लड़की की मां ने बताया कि दो दिन घर से गायब रहने के बाद आज (गुरुवार) को जैसे ही वह घर लौटी तो उसके पति ने बाल पकड़ कर लड़की को घसीटा और बाहर ले गया। उसे भी पता नहीं चला कि वह बेटी को कहां ले गया। जीआरपी थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि मुच्छल गांव के निहंग दलबीर सिंह ने यह दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। तरसिक्का थाने में केस दर्ज किया गया है।

तरसिक्का थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed