फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father killed nine months old innocent son in Narwana

बार-बार मिन्नत करती रही पत्नी, नौ माह के बेटे को सड़क पर पटक कर बाप ने मार डाला

Wed, 08 May 2019 09:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Father killed nine months old innocent son in Narwana
सांकेतिक तस्वीर

नरवाना के स्थानीय इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार देर रात शराबी पिता ने अपने नौ माह के बेटे को गली में पटक दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। शहर पुलिस ने मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर उसके पति राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राकेश अपनी पत्नी और नौ माह के बच्चे के साथ शहर की चमेली कॉलोनी में रहता है। वह शादी समारोह में रोटी बनाने का काम करता है। राकेश शराब पीने का आदी है। वह कई-कई माह तक घर नहीं आता था। साथ ही पत्नी के चरित्र पर शक करता है। इसके चलते पति-पत्नी में अकसर कहासुनी होती रहती थी। 
विज्ञापन


राकेश मंगलवार रात लगभग एक माह के बाद अपने घर पहुंचा था। आते ही पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ तो राकेश अपने बच्चे को लेकर मां के घर इंदिरा कॉलोनी पहुंच गया। उसकी मां घर नहीं थी। जहां उसने अपने बच्चे को शराब के नशे में गली में पटक दिया। इससे नौ माह का अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन व आसपास के लोग बच्चे को गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने नरवाना अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम का सही इंतजाम नहीं होने के कारण रोहतक पीजीआई भेजा।

Father killed nine months old innocent son in Narwana
सांकेतिक तस्वीर

जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। शहर पुलिस ने मृतक बच्चे की मां दीपक देवी के बयान पर पति राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि राकेश ने अपने नौ माह के बेटे को गली में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है। 

पत्नी ने बार-बार की मिन्नत पर नहीं दिया बच्चा 
पत्नी के चरित्र पर शक व शराब के नशे ने राकेश का परिवार उजाड़ दिया। घटना से इंसानियत शर्मसार है। मंगलवार रात हुए झगड़े में राकेश अपने बच्चे को लेकर घर से निकला तो उसकी पत्नी ने बच्चे को देने के लिए बार-बार मिन्नतें करती रही, लेकिन राकेश नहीं माना। वह बच्चे को लेकर अपनी मां के घर इंदिरा कॉलोनी पहुंच गया। राकेश की मां मंडी में काम करती है और उस समय मंडी से घर नहीं पहुंची थी। राकेश ने शराब के नशे में अपने बच्चे को गली में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दो वर्ष पहले हुई थी शादी
राकेश व दीपक देवी की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। राकेश की पत्नी की मानें तो राकेश शुरू से शराब पीने का आदी था। वह शादी से पूर्व ही अपने परिवार से अलग चमेली कालोनी में एक किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने राकेश को देर रात इंदिरा कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed