फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father dead body found and son missing in Amritsar

अमृतसर: घर से बाजार को निकले पिता-पुत्र नहीं लौटे, बाप की लाश मिलने से हड़कंप, बेटे का सुराग नहीं

Sun, 01 May 2022 04:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 May 2022 04:26 PM IST
सार

शनिवार शाम पुलिस ने फोन पर जानकारी दी कि उनके पिता का शव गंदे नाले में पड़ा मिला है लेकिन उनके भाई का अभी तक कोई पता नहीं चल रहा। परिजनों ने पुलिस से लापता का पता लगाने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Father dead body found and son missing in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घर से बाजार निकले पिता-पुत्र नहीं लौटे और अगले दिन पिता का शव नाले में मिला। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। बताया जा रहा है कि ब्यास के कस्बा तरसिक्का के गांव शेखूपुरा के हरबंस सिंह (62) की कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात हत्या कर दी और शव नाले में फेंक कर फरार हो गए। जबकि बेटे का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


वहां से निकल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को गंदे नाले से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरबंस को बेटे ने सिलाई मशीन दिलाने के खातिर बाजार बुलाया था लेकिन बेटे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शेखूपुरा गांव निवासी रमनदीप सिंह ने तरसिक्का पुलिस को बताया कि वह अपने भाई सतनाम सिंह और पिता हरबंस सिंह के साथ रहते थे। उनके पिता सफाई सेवक की नौकरी से सेवानिवृत्त हैं और अब वह घर में ही कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। शुक्रवार शाम उनका बड़ा भाई सतनाम सिंह बाइक पर किसी काम के सिलसिले में बाजार गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने रास्ते में अपनी पत्नी (शिकायतकर्ता की भाभी) को फोन कर कहा कि वह पिता को बाजार भेज दें। उन्हें सिलाई मशीन दिलाना है। रमनदीप ने बताया कि रात करीब 11 बजे भाई सतनाम सिंह ने दोबारा घर में फोन किया कि उनका खाना न बनाएं क्योंकि वह पिता के साथ ही खाना खाकर ही घर आएंगे। 


इसके कुछ देर बाद ही उनके भाई और पिता का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। देर रात उन्होंने अपने भाई और पिता का पता लगाने के लिए अपने पहचान के लोगों से पूछा लेकिन पूरी रात उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार शाम पुलिस ने फोन पर उन्हें जानकारी दी कि उनके पिता का शव गंदे नाले में पड़ा मिला है लेकिन उनके भाई का अभी तक कोई पता नहीं चल रहा। उन्होंने पुलिस से लापता भाई का पता लगाने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed