फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father daughter and son killed in car accident at moga, mother and daughter saved

एक झटके में उजड़ गया सुहाग और बुझ गया इकलौता चिराग, बेटी भी नहीं रही

Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
father daughter and son killed in car accident at moga, mother and daughter saved
मोगा में कार हादसे में खत्म हो गया परिवार
एक ही पल में पूरा परिवार उजड़ गया। कमाने वाला ला गया और इकलौता चिराग भी बुझ गया। हादसे में पिता बेटे और बेटी की मौत हो गई। घटना पंजाब के मोगा की है। थाना बाघापुराना इलाके के गांव नत्थूवाला गर्बी के पास शनिवार की देर शाम एक कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में पिता, बेटी और बेटे का की मौत हो गई। वहीं रविवार को  मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर टोल प्लाजा पास रविवार को तीन कारों की टक्कर में दो महिलाओं समेत 6 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरतेज सिंह निवासी हिंमतपुरा जिला मोगा परिवार के साथ ऑल्टो कार पर सवार होकर मुद्दकी से बाघापुराना जा रहा था। गांव महिताबगड़ नत्थूवाला गर्बी के पास का का संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चला रहे गुरतेज सिंह (45) उसकी बेटी कोमलप्रीत कौर (15) और बेटे एकमप्रीत सिंह (8)  की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी मनजीत कौर (42) और दूसरी बेटी बेटी अनमोल प्रीत कौर (17) घायल हो गई।

टोल प्लाजा के पास दोनों कारों की टक्कर हुई

father daughter and son killed in car accident at moga, mother and daughter saved
कार एक्सीडेंट
घायल मनजीत कौर को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है( गुरतेज सिंह निहाल सिंह वाला कचहरी में फोटो स्टेट का काम करता था और गांव हिंमतपुरा में भी उसने कपड़े की दुकान खोली हुई थी।

अन्य हादसे के बारे में हवलदार अमरजीत सिंह एवं हवलदार जगदेव सिंह ने बताया कि एक आई टवंटी कार मोगा से बाघापुराना की तरफ आ रही थी। एक रिट्ज कार बाघापुराना से मोगा की तरफ जा रही थी। टोल प्लाजा के पास इन दोनों कारों की टक्कर हो गई।

इस दौरान बाघापुराना की तरफ से आ रही एक स्विफट कार टकरा गई। हादसे में हरनेक सिंह, मनजीत कौर, जसप्रीत कौर निवासी राजेआना, राजेश कुमार और दिनेश मोहन निवासी गंगानगर घायल हुए और एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें लगीं हैं। घायलों को टोल प्लाजा पर खड़ी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed