फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fatehgarh Sahib police arrested three interstate arms smugglers

Punjab: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने तीन को पकड़ा, छह पिस्तौल बरामद

Sun, 07 May 2023 09:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 May 2023 09:36 PM IST
सार

तीनों हथियार तस्कर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदकर बदमाशों और गैंगस्टरों को देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया। इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Fatehgarh Sahib police arrested three interstate arms smugglers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की सरहिंद पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर गैंगस्टरों को देने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह पिस्तौल बरामद की है। फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी (जांच) दिग्विजय कपिल की टीम ने की है। डीएसपी रमनदीप सिंह के नेतृत्व में सीआईए टीम का गठन किया गया था। 

विज्ञापन


सीआईए टीम ने यूपी के बरेली निवासी गुरतेज सिंह उर्फ संधू को पकड़ा है। मगर वह अब दिल्ली के सुभाष नगर में रहता है। वहीं दिलावर सिंह उर्फ डागर निवासी ग्राम नांगल कांद्याला थाना कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को सूचना के आधार पर चावला चौक सरहिंद के पास से ऑल्टो कार में दो पिस्टल समेत काबू किया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के बाद अन्य आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा को भी मामले में नामजद किया गया है। उसे हरियाणा के गांव औरिया से गिरफ्तार किया गया और कालका हरियाणा में छिपाकर रखी गई 32 बोर की पिस्टल के साथ एक मैगजीन भी बरामद की गई है। वहीं दिलावर सिंह के गांव नंगला कांद्याला से 32 बोर की दो पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि आरोपी गुरतेज सिंह उर्फ संधू के खिलाफ थाना मोहाली में 16 जून 2015 में धारा 22/61/85 के तहत केस किया गया था। उसके खिलाफ थाना हल्द्वानी (उत्तराखंड) में डकैती और अंबाला में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे आरोपी दिलावर सिंह उर्फ डागर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना कालका में एक जून 2022 और तीसरे कथित आरोपी शेर सिंह के खिलाफ थाना कालका में मामला दर्ज है। पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करों से छह पिस्टल, छह कारतूस, आठ मैगजीन व आल्टो कार बरामद की है। तीनों हथियार तस्कर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदकर बदमाशों और गैंगस्टरों को देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया। इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed