{"_id":"44247a0fb594ef2392ec97d978446e2f","slug":"fast-speed-car-hit-couple-woman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार से हादसा, दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार से हादसा, दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर-मलोट राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 10 स्थित गांव बल्लुआना कालोनी के पास हाईवे के किनारे बैठे एक मजदूर दंपत्ति को तेज कार चालक ने कुचल डाला।
विज्ञापन
महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बल्लुआना कालोनी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मूल रूप से यूपी निवासी हंसराज व उसकी पत्नी सुरता कालोनी के ही एक जमींदार के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर में दंपत्ति सड़क किनारे पेड़ की छांव में खाना खा रहे थे। अचानक अबोहर की ओर से आई तेज गति बिना नंबर वाली कार ने दोनों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी।
विज्ञापन
इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंसराज को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार कब्जे में ले ली।