फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fast Speed Car Hit Couple, Woman Dead

तेज रफ्तार कार से हादसा, दंपति की मौत

Sat, 19 Jul 2014 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sat, 19 Jul 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
Fast Speed Car Hit Couple, Woman Dead

अबोहर-मलोट राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 10 स्थित गांव बल्लुआना कालोनी के पास हाईवे के किनारे बैठे एक मजदूर दंपत्ति को तेज कार चालक ने कुचल डाला।

विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बल्लुआना कालोनी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मूल रूप से यूपी निवासी हंसराज व उसकी पत्नी सुरता कालोनी के ही एक जमींदार के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर में दंपत्ति सड़क किनारे पेड़ की छांव में खाना खा रहे थे। अचानक अबोहर की ओर से आई तेज गति बिना नंबर वाली कार ने दोनों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंसराज को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed