{"_id":"5b4768334f1c1b02278b5fa1","slug":"farmer-suicides-by-jumping-ahead-of-train-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान एक किसान ने जैतो-कोटकपूरा रेलवे लाइन पर पड़ते रजबाहे के पास रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रेलवे पुलिस चौकी जैतो के हवलदार हरजीत सिंह ने बताया कि गांव रामूंवाला (डेलियांवाली) निवासी बलवीर सिंह (55) पुत्र बंत सिंह ने वीरवार सुबह करीब सात बजे बठिंडा से फिरोजपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
मृतक के भाई जगजीत सिंह और गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि बलवीर सिंह पर प्राइवेट लोगों, खेतीबाड़ी विकास बैंक जैतो और गांव रामूंवाला कोआपरेटिव सोसाइटी आदि का करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। बैंक वाले अकसर ही बलवीर सिंह को परेशान करते थे। परेशान होकर बलवीर सिंह ने जान दे दी। हवलदार हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार में उनकी माता, पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं