फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Murder in Dispute in Rohtak of Haryana

रोहतकः किसान की 5 गोलियां मारकर हत्या, बगल के कमरे में सो रही पत्नी को भनक तक नहीं

Sat, 23 Feb 2019 11:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाखनमाजरा (रोहतक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाखनमाजरा (रोहतक) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 Feb 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer Murder in Dispute in Rohtak of Haryana
firing
घर में घुसकर किसान को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं बगल के कमरे में सो रही पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला रोहतक जिले के लाखनमाजरा के गांव चांदी का है। घर के बरामदे में सो रहे किसान नरेश की दो हथियारों से पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मृतक की पत्नी जब पति को उठाने आई तो नजारा देखगर दंग रह गई।
विज्ञापन


हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के बड़े भाई गुलाब की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी हरीश और बग्गा पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल है कि पांच गोलियां चलने पर भी बगल के कमरे में सो रही पत्नी और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। गुलाब ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई नरेश (35) खेतीबाड़ी करता था। नरेश की शादी 12 साल पहले झारखंड की मनीषा से हुई थी। इनके दो लड़के हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी रामकुवार ने फोन पर उसे बताया कि नरेश की हत्या हो गई है। घर आया तो बरामदे में चारपाई पर नरेश का शव पड़ा था। गुलाब ने गांव के ही हरीश और बग्गा पर पुरानी रंजिश में हत्या का शक जताया है। लाखनमाजरा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नरेश की छाती-पेट पर गोली लगने के निशान हैं और पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed