फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   farmer double suicide moga and mansa suicide punjab

पंजाब में दो ने दी जान, एक ने फंदा लगाया तो दूसरे ने जहर खाया

Sat, 23 Jul 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंजाब
अमर उजाला ब्यूरो, पंजाब Updated Sat, 23 Jul 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
farmer double suicide moga and mansa suicide punjab
फंदा लगाया - फोटो : DEMO Pics
जहां मानसा में आर्थिक तंगी के चलते जिले के गांव फतेहपुर निवासी एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी, वहीं मोगा में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जहां मानसा में आर्थिक तंगी के चलते जिले के गांव फतेहपुर निवासी एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस पर बैंक और सोसाइटी का करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर निवासी बलविंदर सिंह (27) पुत्र भूरा सिंह आर्थिक तंगी के कारण कई दिनों से परेशान चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उसने अपने खेत में अपने ही सर से बंधे कपड़े को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास तीन एकड़ जमीन थी। पिछले साल उसकी नरमे की फसल सफेद मक्खी के कारण बर्बाद हो गई थी। मृतक नौजवान पर करीब चार लाख रुपये बैंक और सोसाइटी का कर्ज था। 
विज्ञापन

 

मोगा में किसान ने निगला जहर, मौत

farmer double suicide moga and mansa suicide punjab
suicide by poision - फोटो : demo
मोगा में किसान ने निगला जहर, मौत

मोगा के थाना बाघापुराना अंतर्गत आने वाले गांव वड्डा घर में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस चौकी नत्थूवाला इंचार्ज एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि मृतक किसान सुखमंदर सिंह (42) पुत्र करतार सिंह गांव वड्डा घर ने अपने घर में कोई जहरीली दवा पी ली। मृतक किसान का विसरा जांच के लिए सरकारी लेबोरेटरी को भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक पीड़ित जसवीर कौर ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उसका पति सुखमंदर सिंह दो एकड़ जमीन का मालिक था और दो बच्चों का पिता था। सहकारी सभा एवं बैंक के अलावा आढ़ती का करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। इसी परेशानी में उसने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed