फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer commits suicide due to fear of murder in Ludhiana

Punjab News: किसान को सता रही थी हत्या की आशंका, डरकर की आत्महत्या, नौ माह पहले आरोपियों ने तोड़ दी थी टांग

Tue, 24 Oct 2023 02:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 02:11 PM IST
सार

रायकोट सदर थाने में कुलवंत की मां करमजीत कौर की शिकायत पर पुनीत सिंह और उसके पिता निक्कू सिंह व बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों ही गांव कालसां के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Farmer commits suicide due to fear of murder in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसे अपनी हत्या की आशंका थी। बस इसी खौफ में उसने यह कदम उठा लिया। मृतक किसान कुलवंत सिंह गांव कालसां का रहने वाला था। उसने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। 

विज्ञापन


नौ महीने पहले गांव के ही पुनीत सिंह ने कुलवंत की टांग तोड़ दी थी। अब आरोपी उसे दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे कुलवंत सिंह तनाव में था और उसे आशंका थी कि पुनीत उसकी हत्या कर देगा। रायकोट सदर थाने में कुलवंत की मां करमजीत कौर की शिकायत पर पुनीत सिंह और उसके पिता निक्कू सिंह व बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों ही गांव कालसां के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी तीनों फरार हैं। तलाश की जा रही है। करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे कुलवंत और भगवंत सिंह काला अपने पिता जगदेव सिंह के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। करीब नौ महीने पहले पुनीत ने कुलवंत की टांग तोड़ दी थी। पिछले दिनों उनका छोटा बेटा भगवंत सिंह काला जेल में था। इसी बीच पुनीत और उसके पिता निक्कू सिंह ने कुलवंत की दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर 15 अक्तूबर को कुलवंत ने जहर निगल लिया था। उसे रायकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आठ दिन बार रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed