{"_id":"58b048c74f1c1b0511b2411b","slug":"farmer-commit-suicide-in-muktsar-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज की बलि चढ़ा एक और किसान, फसल नही हुई तो लगाया मौत को गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज की बलि चढ़ा एक और किसान, फसल नही हुई तो लगाया मौत को गले
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Fri, 24 Feb 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
किसान ने जहरीली दवा पीकर की निगली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बल्लमगढ़ के नौजवान किसान जसविंदर सिंह उर्फ राजा (30) ने शुक्रवार को जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। फाइनेंस कंपनी की ओर से उसका ट्रैक्टर ले जाने से वह आहत था। मृतक के फूफा बलविंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह ने करीब एक साल पहले बठिंडा की एक फाइनेंस कंपनी से करीब पांच लाख का लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। ट्रैक्टर की तीन किस्तें उसने अदा भी कर दी थीं। मगर फसल अच्छी न होने से बीच में उसकी किस्तें टूट गई।
इस पर करीब एक सप्ताह पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसके घर से ट्रैक्टर ले गए। जसविंदर सिंह इस बात से आहत था। वीरवार की रात को वह कोई जहरीली दवा निगलकर सो गया। इस घटना का रात भर किसी को पता नहीं चला। परिजनों को सुबह इसका पता चला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक राजा महज एक एकड़ जमीन का मालिक था। मृतक के एक दो साल की तो एक छह माह की बेटी है। पुलिस चौकी दूहेवाला के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना का सुबह करीब दस बजे फोन आने पर पता चला। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शरू कर दी ह्रै।