फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer commit suicide

कर्ज से तंग किसान ने दी जान तो मचा कोहराम

Tue, 10 Mar 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Tue, 10 Mar 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide

कर्ज ने एक और किसान की बलि ले ली। 46 वर्षीय मलकीत सिंह ने अपने पशुओं के तबेले में लोहे की जंजीर से फांसी लगा ली। मलकीत पर सहकारी, सरकारी एवं निजी बैंकों के अलावा आढ़तियों का 15 लाख से अधिक का कर्ज था।

विज्ञापन


इसके अलावा उसने डेढ़ साल पहले ट्रैक्टर भी लोन पर लिया था। कर्ज चुकाने में असमर्थ किसान कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर की कई किस्तें टूट चुकी थीं। थाना सुधार में मलकीत के बड़े बेटे गुरप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। गुरप्रीत के अनुसार लेनदार पैसे के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


गुरप्रीत ने कहा कि उनके पिता मलकीत पर बैंकों और आढ़तियों का 15 लाख से अधिक का कर्ज था। पैसे के लिए लेनदार लगातार दबाव बना रहे थे। किस्तें टूटने के कारण लोन कंपनी ने कानूनी नोटिस देकर ट्रैक्टर उठा कर ले जाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जमीन पर कर्ज था, बाद में पिता ने उक्त जमीन को अन्य किसान के पास गिरवी रख दिया था। अब कर्ज उतारना लगभग नामुमकिन हो गया था। गुरप्रीत ने कहा कि सब मिलकर भी कर्ज नहीं उतार पा रहे थे।

गुरप्रीत ने कहा कि पिछले पंद्रह-बीस दिन से उनके पिता काफी परेशान थे। सोमवार को सुबह मलकीत नहाकर गुरुद्वारे माथा टेकने चले गए। गुरुद्वारा से साढ़े सात बजे वापस आए। दस मिनट किसी के घर जाकर आने की बात कह कर वे चले गए। जब एक घंटे तक पिता नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की गई।


तबेले में जाते ही उसने पिता का लटकता हुआ शव देखा। साथ ही घर में कोहराम मच गया। गांव के पूर्व सरपंच गुरबख्श सिंह, मौजूदा सरपंच अवतार सिंह समेत सभी लोगों ने सरकार से मांग की है कि परिवार को मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed