{"_id":"636c742647c22c4894696639","slug":"faridkot-one-accused-of-bargadi-sacrilege-case-shot-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot: बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
Thu, 10 Nov 2022 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:01 PM IST
सार
गुरुवार सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोल कर दुकान में सफाई कर रहा था तो तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए कुल 6 हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
डेरा प्रेमी प्रदीप
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार उर्फ राजू की गुरुवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पहुंचे थे कि पहले से ही ताक में घूम रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात हमलावरों में से एक दुकान में घुसा और रिवाल्वर से प्रदीप कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद बाकी हमलावरों ने प्रदीप कुमार की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान हाकम सिंह पर गोलियां दागी और वहां से फरार होते समय उसके एक पड़ोसी दुकानदार व पूर्व पार्षद अमर सिंह विरदी पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल सुरक्षा कर्मी व पड़ोसी दुकानदार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा में मृतक प्रदीप कुमार की पत्नी के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, इरादा-एकत्ल की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना एक मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे जबकि उनके दो मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बाजाखाना के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरगाड़ी बेअदबी मामले की तीन घटनाओं में से दो घटनाओं में नामजद प्रदीप कुमार राजू को पंजाब पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार किया था और इन दिनों वह जमानत पर चल रहा था। 2019 में बरगाड़ी बेअदबी केस में नामजद डेरा अनुयायी महिंदर पाल बिट्टू की नाभा जेल में हत्या के बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों को सुरक्षा मुहैया करवा दी थी और प्रदीप कुमार को भी तीन सुरक्षा कर्मी मिले हुए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के पहले आरोपियों ने प्रदीप कुमार के घर व दुकान की रेकी की थी और गुरुवार सुबह करीब सवा 7 बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीजीपी अर्पित शुक्ला, आईजी फिरोजपुर जसकरण सिंह, आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव, एसएसपी फरीदकोट राजपाल सिंह संधू व डिप्टी कमिशनर डॉ. रूही दुग्ग समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस मौके पर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस की तरफ से पूरे मामले की बारिकी से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मवारी
डेरा अनुयायी प्रदीप कुमार की हत्या के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्याकांड की जिम्मेवारी लेते हुए लिखा कि सिख समाज पिछले 7 सालों से बरगाड़ी बेअबदी मामले में इंसाफ की उम्मीद लगा कर बैठा है लेकिन तीन तीन सरकारें इंसाफ देने में नाकाम रही है।
बरगाड़ी केस में पहले भी 2 अनुयायियों की हो चुकी है हत्याएं
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में इससे पहले भी डेरा सिरसा के दो अनुयायियों की गोलियां मारकर हत्याएं की जा चुकी है। इनमें से एक अनुयायी गुरदेव सिंह की 13 जून 2016 में गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में गोली मारकर हत्या की गई थी। हालांकि गुरदेव सिंह की बेअदबी केस में कोई भूमिका सामने नहीं आई थी लेकिन उसकी दुकान गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में उस गुरुद्वारा साहिब के बिल्कुल सामने थी जहां से सबसे पहले 1 जून 2015 को पावन स्वरूप चोरी किया गया था। इसी वजह से गुरदेव सिंह पर सिख संगठनों पर बेअदबी की घटना में शामिल होने का शक था। इसके बाद 22 जून 2019 में बेअदबी केस के चलते नाभा जेल में बंद महिंदरपाल बिट्टू की हत्या की गई और अब प्रदीप कुमार राजू की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम
फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की बोर्ड की निगरानी में मृतक प्रदीप कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसके बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। परिवार ने मृतक की दोनों आंखों को दान करवाया है ताकि दो जरूरतमंद लोगों की दुनिया रोशन हो सके। डेरा सिरसा की 45 सदस्यीय कमेटी भी मौके पर पहुंची हुई है जो परिवार व लोकल कमेटी के साथ विचार विमर्श के बाद अंतिम संस्कार के बारे में फैसला करेगी।

सीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
फरीदकोट की घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद विशेष डीजीपी (होमगार्ड) संजीव कालरा ने कहा कि आज सीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कोटकपूरा घटना पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में अमन-चैन कायम रहेगा। अगले हफ्ते एक और बैठक बुलाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हम घटना को संवेदनशीलता के साथ संभाल रहे हैं। लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
फरीदकोट में डेरा प्रेमी की हत्या के बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है.. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.. राज्य की शांति और शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन