फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   faqe ambulence, pgi ambulence, pgi chandigarh, chandigarh police, chandigarh

तीसरे दिन भी कार्रवाई, पुलिस ने 7 और फर्जी एंबुलेंस जब्त कीं

Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
faqe ambulence, pgi ambulence, pgi chandigarh, chandigarh police, chandigarh
पीजीआई व अन्य अस्पतालों से सात और फर्जी एंबुलेंस जब्त कीं।
पुलिस की शहर में फर्जी व बिना परमिशन के चल रही एंबुलेंस के खिलाफ तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने शनिवार को पीजीआई व अन्य अस्पतालों से सात और फर्जी एंबुलेंस जब्त कीं।
विज्ञापन


पुलिस  मरीजों व शव को लाने ले जाने वाले फर्जी एंबुलेंस चालकों पर नके ल कसती जा रही है। सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल ने बताया कि  पुलिस ने पीजीआई के बाद कई दूसरे अस्पतालों और अन्य जगहों से भी फर्जी एंबुलेंस जब्त की गई हैं। हालांकि अब तक इस मामलम में अभी तक  किसी कीगिरफ्तारी नही हो पाई है। तीसरे दिन पुलिस की कार्रवाई में मनीमाजरा, अस्पताल, खुड्डा लाहौरा, सेक्टर 15 की पार्किंग से सात एंबुलेंस जब्त की है। इस तरह पुलिस अब तक बगैर अनुमति कुल 12 एंबुलेंस कब्जे में ली है। 
विज्ञापन


टेंपोरेरी एंबुलेंस भी पकड़ी गई
पुलिस ने कई टेंपोरेरी नंबर वाली एंबुलेंस भी पकड़ी है। एसटीए से उनकी वेरिफिकेशन कराई जा रही है। इसके बाद ही पुलिस गिरफ्तारी का कदम उठाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद से फर्जी एंबुलेंस चालकों ने गाड़ियां अलग अलग जगहों पर छुपानी शुरू कर दी हैं। पुलिस ने इस मामले में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के  डाक्टर अश्विनी खन्ना की शिकायत पर अज्ञात ट्रांस्पोर्टरों के खिलाफ प्राइवेट गाड़ियां एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल कर  मरीजों के साथ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह  था मामला
 पुलिस ने पीजीआई में एंबुलेंस सेवा देने वाले दो गुटों में मारपीट की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए तीन एंबुलेंस चालकों को गिरफ्तार किया था। आरोपी  बिना किसी परमिशन के पीजीआई में एंबुलेंस चला रहे थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मान ग्रुप के कारिंदे हैं। उन्होंने माता मनसा देवी भंडारा कमेटी के चालकों से मारपीट की थी। पुलिस ने इनकी दो एंबुलेंस गाड़ियां भी जब्त कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed