फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family taken hostage and loot carried out in Bathinda

बठिंडा में लूट: चाकू के दम पर दो लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक, जेवरात, नकदी और स्कूटी लूटी

Sun, 20 Aug 2023 05:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 05:49 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि घटना को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है। लुटेरों को इस बात की जानकारी थी कि परिवार में कोई पुरुष नहीं है। उन्हें परिवार के एक ही कमरे में सोने की जानकारी भी थी। सटीक जानकारी के बाद ही दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Family taken hostage and loot carried out in Bathinda
सीसीटीवी में कैद लुटेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में परिवार को बंधक बना लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना नॉर्थ एस्टेट गली नंबर 6 की है। शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे दो बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट को अंजाम देने के बाद भाग रहे लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए। दोनों लुटेरों ने चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने, सवा लाख रुपये और चार मोबाइल ले गए हैं। जाते वक्त लुटेरे बरामदे में खड़ी एक्टिवा और कार की चाबी भी ले गए। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और सीआई-2 की टीम मौके पर पहुंची। घर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वो अपनी पत्नी, मां और बेटी के साथ घर पर थे। वह दूसरे घर में जाकर सो गए। वहीं पत्नी, मां और बेटी नए बन रहे घर में ही सो गईं। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि रात करीब दो बजे बेटी उठी तो उसने दो लुटेरों को घर में देखा। इसके बाद लुटेरों ने मां-बेटी के हाथ पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। लुटेरों के पास चाकू थे। जान से मारने की धमकी देकर दोनों को चुप करवा दिया। इसके बाद सभी गहने उतरवा लिए। वहीं अलमारी में रखे सोने के गहने भी निकाल लिए। मां के हाथ के कंगन लुटेरे नहीं उतार सके। हालांकि सवा लाख रुपये की नकदी भी छीन ली। लुटेरे अपने साथ चार मोबाइल, लैपटॉप और स्कूटी भी ले गए हैं। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी जानकार के वारदात में शामिल होने का शक

पुलिस का कहना है कि घटना को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है। लुटेरों को इस बात की जानकारी थी कि परिवार में कोई पुरुष नहीं है। उन्हें परिवार के एक ही कमरे में सोने की जानकारी भी थी। सटीक जानकारी के बाद ही दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। बता दें कि घर में अभी काम चल रहा है। यही वजह है कि सभी लोग ड्राइंग रूप में सोए थे। पुलिस घर में काम करने वालों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed