{"_id":"0c352818b9b79166b7bf5978a2eb50ee","slug":"family-in-hanging-about-for-postmartam-since-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने से पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे हैं परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक महीने से पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे हैं परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए पूरे दिन अस्पताल के चक्कर लगाते रहे। इसके बावजूद डाक्टर उसके पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। फिलहाल शव को सेक्टर-16 के अस्पताल में रखवा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नयागांव निवासी प्रीतम का एक्सीडेंट दिसंबर के महीने में सेक्टर-9 में हुआ था। सेक्टर-3 के थाने में इसका मामला भी दर्ज हुआ था। एक्सीडेंट के बाद 65 वर्षीय प्रीतम को पीजीआई में दाखिल कराया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी हालत ठीक हो गई और उसे घर भेज दिया गया।
रविवार शाम प्रीतम की फिर से तबियत खराब हो गई। परिजन प्रीतम को लेकर सेक्टर 16 के हास्पिटल पहुंचे। जांच में पता चला कि प्रीतम की मौत हो चुकी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए कहा तो अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई जाने को कहा।
विज्ञापन
डाक्टरों के मुताबिक, इसका इलाज पीजीआई में चल रहा था तो इसका पोस्टमार्टम भी पीजीआई में होगा। इस बात को लेकर परिजन सोमवार दोपहर हास्पिटल में हंगामा करने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ और शव को फिलहाल सेक्टर 16 के हास्पिटल में रखवा दिया गया। बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को सेक्टर 16 में ही होगा।