{"_id":"574340054f1c1b164d690f5c","slug":"fake-eunuchs-arrested-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के भेष में नकली किन्नरों का गिरोह करता था ठगी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों के भेष में नकली किन्नरों का गिरोह करता था ठगी, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
Updated Mon, 23 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में वाहन चालकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक नकली किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नन्नू निवासी मूलरूप जिला लखनपुर (असम) के रूप में हुई है। आरोपी किन्नर जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित एक होटल में रहता है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नकली किन्नरों का गिरोह वाहन चालकों को गुमराह कर रहे हैं। गिरोह के कुछ लोग लड़कियों के कपड़े पहनकर नकली किन्नर बनकर सड़क पर खड़े हो जाते थे।
विज्ञापन
स्ते में वाहन चालकों को लिफ्ट लेने के बाद उन्हें शोर मचाकर डराकर फिर ब्लैकमेल करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी का शिकार होने वाला कोई भी व्यक्ति बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहा था। इस कारण पुलिस को कार्रवाई करने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने कई दिनों से इस गिरोह पर नजर रखी हुई थी। रविवार रात करीब 2 बजे गश्त कर रही पुलिस पार्टी के हत्थे गिरोह का सदस्य चढ़ गया।
विज्ञापन