फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake currency and drug supplier arrest in Delhi

नकली करेंसी और ड्रग्स सप्लाई करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
fake currency and drug supplier arrest in Delhi
गिरफ्तार

नकली करेंसी और ड्रग्स को प्लांट कर साजिश के तहत फंसाने के मामले में मलोया थाना पुलिस ने आरोपियों को उक्त दोनों चीजें मुहैया कराने वाले नवजोत सिंह धालीवाल को मंगलवार रात दिल्ली से गिरफ्तार करने का दावा किया है। मलोया थाना पुलिस ने बुधवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से मुख्य आरोपी नरेंद्र का एक दिन और नवजोत का सात दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने नवजोत का तीन दिन और नरेंद्र का एक दिन का रिमांड दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार किए गए नवजोत सिंह ने नरेंद्र को 20 लाख रुपये की नकली करेंसी और 3 किलो से अधिक अफीम सप्लाई की थी। इसके अलावा उसी ने आरोपियों को वह सिम मुहैया कराए थे, जिनसे तीनों आरोपियों तरसेम राणा, जतिन सालवान और नरेंद्र सिंह में बातचीत होती थी।
विज्ञापन


पुलिस ने नरेंद्र के रिमांड के लिए आधार बनाया कि दो अन्य तरसेम राणा और जतिन के न्यायिक हिरासत में होने के कारण नवजोत और नरेंद्र को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ जरूरी है। वहीं पुलिस ने जिस मोबाइल से शेरगिल को मैसेज भेजे वह, 5 लाख की अन्य नकली करेंसी और शेष ड्रग्स की बरामदगी के लिए भी नवजोत का रिमांड जरूरी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र के लिए पैरवी कर रहे एडवोकेट सुनील टोनी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पुलिस इससे पहले भी 4 दिन का रिमांड ले चुकी है। लेकिन, कुछ भी रिकवरी नहीं हुआ है। उन्होंने नवजोत सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को उसे बीती रात दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद वह कई घंटे तक हिरासत में रहा। इसके बावजूद उन्होंने नरेंद्र से नवजोत की आमने-सामने बैठाकर पूछताछ क्यों नहीं की। ऐसे में अब नरेंद्र की रिमांड अवधि बढ़ाने का कोई आधार नहीं बनता।

अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद नरेंद्र सिंह की रिमांड अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी। वहीं नवजोत सिंह धालीवाल को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। 

बता दें कि मलोया थाना पुलिस ने यूटी पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर तरसेम राणा, हाईकोर्ट के सीनियर वकील जतिन सालवान, लुधियाना निवासी नरेंद्र सिंह, मोहाली निवासी सुखबीर सिंह शेरगिल को एनडीपीएस और नकली करेंसी के मामले में फंसाने के लिए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि इसमें उनकी जगह उनका अकाउंटेंट भगवान सिंह फंस गया था। फिलहाल भगवान सिंह बुड़ैल जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed