छात्रा से 'दरिंदगी' में सफल नहीं हुए तो दी खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप की कोशिश की। विरोध जताने पर युवकों ने दी खौफनाक सजा। मामला हरियाणा के भिवानी का है। नौंवी कक्षा की छात्रा का सोमवार को सुबह उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह स्कूल जा रही थी।
परिवार वालों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके गले पर रस्सी से निशान बता रहे हैं कि उसका गला घोंटने की कोशिश हुई।
हाथ-पांव पर भी चोट के निशान हैं। परिवार वालों के अनुसार आरोपी बाद में छात्रा को गंभीर हालत में स्कूल के पास छोड़ गए। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम करीब छह बजे नौंवी कक्षा की 14 साल की छात्रा को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा का स्कूल जाते समय स्कूल के पास से ही अपहरण किया गया और दो-तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट की गई। बाद में करीब ढाई बजे उसे बेसुध हालत में स्कूल के पास फेंक गए।
मेडिकल नहीं हो पाया, छात्रा बयान देने की हालत में नहीं
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी बलराज सिंह, महिला थाना प्रभारी सुनीता के बाद पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा भी छात्रा से मिलने अस्पताल पहुंची। छात्रा बोलने की स्थिति में नहीं थी।
खबर लिखे जाने तक उसका मेडिकल भी नहीं हो पाया था। छात्रा के मामा ने पुलिस को बताया कि यह घृणित करतूत पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के दो युवकों की है। उन्हें स्कूल स्टाफ सदस्यों ने सूचना दी कि छात्रा स्कूल के पास बेसुध पड़ी है तो वह छात्रा को अस्पताल लेकर आए।
एसएचओ महिला थाना सुनीता और एसएचओ सिविल लाइन बलराज सिंह ने बताया कि छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। अभी छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा। छात्रा अभी बयान देने की हालत में नहीं है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।